फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब का वास्ता देकर समझौते का शुरू हुआ दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मस्जिद में घुसकर इमाम को पीटने के मामले में आरोपियों के परिजन और स्थानीय लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित इमाम को मजहब का वास्ता देखकर मुकदमा वापस लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से मोहम्मदी मस्जिद में हाफिज मोइन उल हक लोगों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से मना कर रहे हैं। मस्जिद घनी बस्ती में होने के कारण 26 मार्च को उन्होंने मस्जिद में घर पर नमाज पढ़ने की नोटिस चस्पा कर दी थी।
इसके बाद भी लोग उन पर नमाज पढ़ाने का दबाव बना रहे थे। रविवार को मोहम्मद अकबर और चंदन लोगों को भड़का कर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे। इमाम के इनकार करते ही मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के बाद अब आरोपियों के परिजन समझौता कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इमाम ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है। उनके साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें