उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के फतेहउल्लाह गांव में जमीन की रजिस्ट्री न करने पर बेटे-बहु ने वृद्ध को पहले डंडों से पीटा। इसके बाद सिर पर बांका मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के फतेहउल्लाह नगर गांव निवासी भोला (62) ने बताया कि उसकी पहली पत्नी के बेटे राजेश और बहु सुनीता पिछले कई माह से जमीन जायदाद को लेकर गाली गलौज और मारपीट करते हैं। शनिवार रात बहू बेटी ने फिर से जमीन की मांग की, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया।