फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से कुछ साफ हुआ गंगा जल

Tue, 20 Oct 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ गंगा अभियान जागरूकता मिशन पर निकली सेना के तैराकोें की ‘गंगा आह्वान टीम’ गंगोत्री से तैरते हुए सोमवार को शहर पहुंची। टीम लीडर विंग कमांडर परमजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले जब वह नाव के जरिए इस रास्ते से गुजरे थे, तब गंगा का पानी पूरी तरह से काला था, इस बार कहीं हरा दिखा तो कहीं पर भूरे रंग का दिखा।
विज्ञापन


इससे अनुमान है कि लोगों में गंगा को लेकर जागरूकता बढ़ी है और प्रदूषण मेें कमी आई है। उन्होंने कहा कि बारिश कम होने से गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया है।

गंगासागर तक कुल 2800 किमी की यात्रा 35 दिनों में पूरी करने का इरादा लेकर चल रहे विंग कमांडर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान योजना का देशभर में असर दिख रहा है। उत्तराखंड में गंगा के किनारे पॉलीथिन और कचरों से पटे रहते थे, वहां इस बार सफाई दिखी।
विज्ञापन


इसकी वजह गंगा किनारे कैंप करने पर लगी रोक है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अर्थ यह नहीं कि सिर्फ हाथ में झाडू़ लेकर प्रचार किया। सरकार का उद्देश्य है कि लोग अपने समीप के पर्यावरण, आसपास की नदियों, शहर, गांव को हरा भरा और साफ सुथरा रखने की खुद कोशिश करें।
उन्होंने बताया कि तैराकी टीम में कुल 10 जवान है।

शाम करीब चार बजे सरसैया घाट पहुंचने पर टीम का स्वागत ब्रिगेडियर पी सक्सेना, एअरफोर्स के ग्रुप कैप्टन सीएस प्रकाश और नगर निगम के उपायुक्त वीके गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव समेत नमामि गंगा की टीम ने किया। इस दौरान सभी जवान गंगा आरती में भी शामिल हुए। वहीं, देर शाम सेना के तैराकोें की टीम ने मोतीझील स्थित कारगिल पार्क पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें