फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा देने पहुंचा साॅल्वर अभ्यर्थी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर में यूपी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) जीडी की लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के फर्जी दस्तावेजों की मदद से साॅल्वर आनलाइन परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच गया। अभ्यर्थी की जगह सीट पर पहुंचने से पहले पहले उसे शौचालय से दबोच लिया गया। पूछताछ में अभ्यर्थी व साॅल्वर की मिलीभगत सामने आई है। परीक्षा एजेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

महाराजपुर के हाथीपुर स्थित ईआन डिजिटल जोन में सोमवार को एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा थी। तीसरी पाली में हाथरस के संगीलानगला बारी निवासी अभ्यर्थी अंकुर शर्मा परीक्षा देने के दौरान अचानक अपनी सीट से बिना सूचित किए कहीं चला गया। परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए उसको बुलाया गया तो वह सीट पर नहीं मिला। खोजबीन की गई तो अंकुर अपने एक साथी के साथ शौचालय में मिला। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने कर्मचारियों की मदद से दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में अंकुर के साथी ने अपना नाम मेरठ निवासी हेमंत बताया। हेमंत ने बताया कि वह अंकुर की जगह परीक्षा में बैठने के लिए फर्जी दस्तावेजों की मदद से केंद्र के अंदर पहुंच गया था। तय हुआ था कि अंकुर औपचारिकताएं पूरी कर शौचालय में आ जाएगा और उसकी जगह वह परीक्षा देने पहुंच जाएगा। हालांकि इससे पहले ही दोनों दबोच लिए गए। परीक्षा एजेंसी टीसीएस के कर्मी अजय मिश्रा ने महाराजपुर पुलिस को सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


30 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
साॅल्वर हेमंत ने पूछताछ के दौरान बताया कि परीक्षा पास करने के लिए 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था। एडवांस के तौर पर उसे पांच हजार रुपये मिले थे। बाकी रुपये रिजल्ट आने पर देने की बात हुई थी। इससे पहले ही दोनाें पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें