कानपुर। भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल थापा को दी गई है। बीते दिनों राष्ट्रीय परिषद सभा की तीन दिवसीय बैठक में ये घोषणा की गई थी। अनिल थापा के कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है।
उन्हें जोन चार के अंतर्गत आठ राज्यों का प्रभार भी दिया गया है। इन राज्यों में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं।