25 हजार लेकर दे रहा था परीक्षा
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक तलत फिरदौस को सूचना दी। सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस पहुंची और उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 25 हजार रुपये लेकर अभ्यर्थी अरुण कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
कान में लगा रखी थी मॉडिफाइड डिवाइस
बताया कि उसपर लाखों रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए उसने यह कदम उठाया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह खुद भी रेलवे की तैयारी कर रहा है। वहीं माउंट लिट्रा जी स्कूल में परीक्षा दे रहे प्रयागराज के फूलपुर निवासी सुजीत कुमार ने नकल करने के लिए ने कान में मॉडिफाइड डिवाइस लगा रखी थी।
ओएमआर सीट पर टिक कर रहा था उत्तर
इस डिवाइस से जुड़ा मोबाइल फोन केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षर्थी के भतीजे के पास था। सुजीत सवाल पूछता और फोन पर बात करने वाला उसके उत्तर बताता और वह उसे ओएमआर सीट पर टिक करता जा रहा था। परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध देख कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक दीपमाला सिंह को सूचना दी।
भतीजे को भी रविवार को कानपुर में देनी है परीक्षा
तलाशी में उसके पास डिवाइस मिलने पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सुजीत ने बताया कि भतीजा नीरज पटेल परीक्षा केंद्र के बाहर से प्रश्रपत्र हल कराने में मदद कर रहा था। भतीजे को भी रविवार को कानपुर में परीक्षा देनी है। पुलिस को देखकर गाड़ी देख वह भाग गया
अलग-अलग नाम व पता के तीन आधार कार्ड मिले
वहीं, शाम पाली की परीक्षा में हरिवंशराय बच्चन महाविद्यालय में प्रयागराज निवासी परीक्षार्थी कपिल देव के स्थान पर बिहार प्रांत निवासी साल्वर दिलीप कुमार परीक्षा देते पकड़ा गया। प्रवेश पत्र में लगी फोटो और परीक्षार्थी के चेहरे में अंतर होने पर उसे पकड़ा गया। उसके पास अलग-अलग नाम व पता के तीन आधार कार्ड मिले हैं।