फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः रेलवे ट्रैक पर मिला सैनिक का शव, गले में पड़े पहचान पत्र से हुई शिनाख्त

Fri, 14 Feb 2020 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिले शव से प्राप्त हुई आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में टोडरपुर स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। कीमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान गले में पड़े मिले पहचान पत्र से शव की शिनाख्त सैनिक के रूप में हुई। पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


एसओ राकेश आनंद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे टोडरपुर स्टेशन के पास राउंड कर रहे कीमैन ने दोनों ट्रैकों के बीच में युवक का शव पड़ा देखा था। कीमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया । उन्होंने बताया कि शव की तलाशी के दौरान गले में कुमांयू रेजीमेंट का पहचान पत्र पड़ा मिला। जिसके आधार पर शव की सैनिक गजेंद्र चंद्र (40) पुत्र जयचंद्र निवासी मैहर ज्योति थाना टनकपुर जनपद चंपावत उतराखंड के रूप में हुई है।

एसओ ने बताया कि पहचान पत्र के आधार पर सैन्य अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। जिससे पता चला कि गजेंद्र चंद्र कुमांयू रेजीमेंट में सिपाही था। वह वर्तमान में मेघालय में तैनात था। बताया कि वह छुट्टी पर घर जाते समय हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह यात्रा के दौरान किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें