फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं बेवकूफ और बेकार हूं...प्लीज माफ कर देना', इस भाषा में नोट में ये बातें लिख सॉफ्टवेयर डेवलपर ने दी जान

Tue, 26 Aug 2025 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मराठी भाषा में सुसाइड नोट में लिखकर सॉफ्टवेयर डेवलपर ने खुदकुशी कर ली। फ्लैट में शराब की खाली बोतलें मिली हैं। ऐसे में एक बात स्पष्ट है कि रविवार रात फ्लैट में दीपक के साथ दोस्तों ने पार्टी की थी। 
विज्ञापन
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सॉरी, मम्मी पापा मैं बहुत कोशिश करता हूं, लेकिन मुझसे हो नहीं पा रहा है। मुझे लगता है कि मैं बेवकूफ हूं। मैं पीता भी नहीं हूं लेकिन पढ़ भी नहीं पा रहा हूं। मैं बेकार हूं प्लीज मुझे माफ कर देना। 
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर डेवलपर महाराष्ट्र के कोठड़ी जलगांव निवासी नितिन चौधरी के बेटे दीपक चौधरी (25) ने रजिस्टर के पिछले पन्ने पर मराठी भाषा में यह सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगा लिया। 

दीपक का शव कल्याणपुर के गूबा गार्डेन स्थित विजय एनक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1514 में सोमवार को रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


दीपक के दोस्त जयपुर राजस्थान के थाना झोटवाड़ा के श्रीरामपत कालवाड़ रोड रघुनाथपुरी निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि दीपक आईआईटी से जुड़ी एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर था। वह दो साल से नौकरी कर रहा था।

दीपक ने नहीं दिया कोई रिस्पांस 
सोमवार को उन्होंने बेल बजाई लेकिन दीपक ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इस पर उसे कॉल की और दरवाजा खटखटाया। बावजूद इसके जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमन ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। 

कमरे में शराब की खाली बोतलें मिलीं
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से दीपक का शव लटक रहा था। पुलिस को कमरे में शराब की खाली बोतलें मिलीं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भेज दिया है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजन महाराष्ट्र से शहर के लिए रवाना हो गए हैं।

 

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया पुलिस ने अन्य दोस्तों से पूछताछ की है। जांच में पता चला है कि रविवार रात वह लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। तब भी वह रोज की तरह सामान्य था लेकिन उन लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि दीपक इतना बड़ा कदम उठा लेगा। वहीं आईआईटी प्रबंधन मृतक सॉफ्टवेयर डेवलपर को संस्थान का कर्मचारी नहीं मान रहा है।

घटना की जानकारी से मची खलबली
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। दीपक के दोस्त व अपार्टमेंट में रहने लोग घटना पर अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

 
विज्ञापन

फ्लैट में दीपक के साथ दोस्तों ने की थी पार्टी
शराब की खाली बोतलें मिलने से एक बात स्पष्ट है कि रविवार रात फ्लैट में दीपक के साथ दोस्तों ने पार्टी की थी। हालांकि, इस बात को लेकर पुलिस ने युवकों से पूछताछ की लेकिन कोई भी अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। पार्टी के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और कब तक रुके इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें