फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सोशल मीडिया किसे बना रहा है यूपी का अगला सीएम

Sat, 18 Mar 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी का सीएम कौन..? इसकी चर्चा बेहद जोरों से चल रही है। भाजपा में इस पर मंथन चल ही रहा है, साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा जबरदस्त तरीके से गरमा गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के नाम सामने रखकर लोगों से राय मांगी जा रही है और उनके वोट के आधार पर यूपी के अगले सीएम के चेहरे के बतौर पेश किया जा रहा है। हालांकि इस ऑनलाइन वोटिंग की प्रमाणिकता को लेकर भी हजारों सवाल उठ रहे हैं।   
विज्ञापन


फिलहाल, सोशल मीडिया पर जारी प्रचार में सीएम पद की रेस में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ, गाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और विधायक श्रीकांत शर्मा का नाम चल रहा है। सोशल मीडिया पर तो योगी आदित्यनाश सब पर भारी पड़ रहे हैं। इसलिए उन्हें आज बीजेपी हाईकमान ने स्पेशल प्लेन भेजकर अचानक दिल्ली बुलाया है।

आज शाम तक  कोई एक  नाम यूपी के सीएम के पद के लिए तय होना है। उधर योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर मांग तेज कर दी है। इस बाबत लखनऊ में एक प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

  Lucknow: Yogi Adityanath's supporters demonstrate demanding that Adityanath be made Chief Minister of Uttar Pradesh pic.twitter.com/kDmVWpGfiT — ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2017


वहीं मनोज सिन्हा ने शनिवार को मीडिया के सामने बयान दिया है कि वे सीएम की रेस में नहीं है। विधायक दल और संसदीय बोर्ड को इस पर फैसला लेना है। सिन्हा ने कहा मीडिया में अनावश्यक अनुमान लगाया जा रहा है।
  Not in race for CM post.Legislature party and Parliamentary board decides.Section of media unnecessarily speculating:Manoj Sinha (file pic) pic.twitter.com/ftU0gtsmKV — ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2017
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें