फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सोशल मीडिया बनी सहारा

Sat, 07 Jan 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कानपुर मंडल के सभी जिलों में आने वाले विभिन्न विभागों की तरफ से होने वाली कार्रवाई का ब्योरा जुटाने के लिए एप बनाए हैं, जिनमें संबंधित विभाग अपनी जानकारियां देंगे। पुलिसिया कार्रवाई के लिए यूपी लेजिस्लेटिव एप बनाया है। इसमें प्रदेश भर के थानेदारों से लेकर आईजी जोन तक के अफसरों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

थानेदारों की ओर से भेजे जाने वाले ब्योरे की मॉनीटरिंग एसएसपी से लेकर आईजी तक कर रहे हैं। आयोग इसी के जरिये तमाम जानकारियां भी मांग रहा है। डीआईजी राजेश डी मोदक ने बताया कि रेंज के सभी थानेदारों को इसके सबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। कानपुर रेंज को अतिरिक्त फोर्स मिला है। इसमें एक कंपनी बीएसएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ और एक कंपनी सीआईएसएफ है। पीएसी भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें