राजतिलक की करो तैयारी, आ गए भगवाधारी..., जब तक राहुल गांधी है, मोदी जी की आंधी है... हाथी गिर गया धम्म से साइकिल हो गई अगवा चप्पा चप्पा खिला कमल, यूपी हो गई भगवा। चुनावी महासंग्राम के रिजल्ट का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि होली से पहले सोशल मीडिया भगवा रंग में रंगा नजर आया। भाजपा की जीत पर जहां बधाई संदेश चले, वहीं चुटीले अंदाज में लोगों ने सपा, बसपा की खूब खिंचाई की।
यूपी के इस अप्रत्याशित चुनावी नतीजों को जानने का क्रेज सभी में था। कौन जीतेगा, किसकी सरकार बनेगी, ये जानने के लिए शनिवार सुबह से सभी टीवी चैनलों के सामने बैठ गए। शनिवार होने की वजह से अधिकतर दफ्तरों में छुट्टी थी। टीवी पर जैसे ही रुझानों का दौर शुरू हुआ। फेसबुक, ट्विटर, व्हट्सएप पर स्टेटस अपडेट होना शुरू हो गए। कुछ लोगों ने ऑनलाइन काउंटिंग देखना भी जारी रखा। प्राइवेट दफ्तर भी पॉलिटिक्ल जोन में तब्दील होता दिखा।
सुबह से शुरू हुए मैसेज देर शाम तक जारी रहे। बीकॉम में पढ़ने वाले रोहित ने लिखा कल बारिश से कीचड़ हो गया था, मालूम था कमल खिलने वाला है। वहीं सारिका ने भाग गए विरोधी आ गया मोदी लिखकर अपने दोस्तों को टैग किया और यूपी में भाजपा सरकार का स्वागत किया। कहीं-कहीं पर एसपी और बीजेपी समर्थकों के बीच हॉट डिस्कशन होते दिखा। इसी प्रकार किसी ने हार का जिम्मेदार राहुल को बताया तो किसी ने बाप बाप होता है, पंगा लेना भारी पड़ गया मैसेज कर सपा की पारिवारिक लड़ाई पर इसका दोष मढ़ा। किसी ने राहुल बाबा को पनौती बताया तो किसी ने मोदी को मनौती।
व्हाट्सएप पर यूपी चुनाव के लेकर क्या कह रहे लोग
डेमो पिक
-च्यवनप्राश हो सोना चांदी,
नही जीतेगा राहुल गांधी..
…उपर छतरी निचे छाया..
भाग अखिलेश मोदी आया।
-बुआ रोए, भतीजा रोए और रोए केजरीवाल
चोराहे पर पाकेट फाड़कर राहुल करे बवाल...
जोगिरा सारारारा....
-सीएम आवास पर बहुत कर लिया मौज
भैया से भौजी कहिन, लौट चलो कन्नौज...
जोगिरा सारारारा....
-डिजिटल होली दहन कोई मोदी से सीखें
बुआ और भतीजा स्वाहा...
-मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को फोन कर कहा...
अय मैडम, कान खोल कै सुन्लौ, खबयदाय
जो तुम्हाया लयका हमाये लयके के साथ दिखा तो...
-कुकर भौंके कुतिया भौंके, भौंके पूरा विपक्ष
खड़ा अकेले मोदी लड़ता, देश को करता स्वच्छ...
जोगिरा सारारारा....
-अखिलेश: राहुल!! अबे अगर चुनाव हार गए तो क्या होगा?
-----
------
------
राहुल: हमको तो आदत है... तू अपना देख ले...
डेमो पिक
फेसबुक पर जारी जोक्स
- Bjp वाले आज चादर तान कर सोएंगे , बाक़ी सब कहेंगे , काश इस रात की सुबह न हो
- फूफा > (बुआ + बबुआ+ पपुआ)
- अब बताओं यारों यूपी को क्या पसंद हैं?
- आज बहुत सन्नाटा है। क्या बात है काम बोल नही रहा क्या ?
- राजतिलक की करो तैयारी
आ रहे हैं भगवाधारी... जय जय श्री राम।।
- पीके टुन्न
-लोग बीजेपी की जीत से ज्यादा खुश हैं??
.......
......
.....
...
...
या सपा ,बसपा की हार से ???
- शिवपाल चचा खुश बहुत होगे तुम आज
- काम नही श्री राम बोल रहा है,🏻 जय जय श्री राम
-युगांडा में सपा आगे चल रही है जी
-एक सलाह केजरीवाल के लिए....वो पंजाब वाले सारे लड्डू यूपी भिजवा दें...बीजेपी के लिए
-वो साइकिल वाला मित्र आज दिखाई नही पड रहा है मोटरसाइकिल ले ली क्या बे ??
- एक सत्य यह भी है कि कुछ मुठ्ठी भर लोगो ने जनता को भक्त भक्त कह कर वास्तव में इतने भक्क्त बना दिए की भगवान् की जीत आसान हो गयी
-अमेठी से गायत्री प्रजापति आगे चल रहे हैं पीछे से दो पुलिस वाले चल रहे है।
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फुश्श हुई माया, घुस गया गठबंधन
अब छाएगा भगवा, और आएंगे रघुनंदन
-तरीका ठीक नहीं है भक्तों
जीतने की बात हुई थी रौंदने की नहीं...
-यूपी की 100 मुस्लिम बहुल सीटों में से 71 पर भाजपा आगे...
# तलाक_तलाक_तलाक
-अब ये अफवाह कौन उड़ा रहा है कि
#अखिलेश सैफई में केसरिया रंग बेचेंगे
राहुल अमेठी में केसरिया रंग बेचेंगे।
-ताजा रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में
राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं
......
.....
उनके पीछे अखिलेश यादव लट्ठ लेकर दौड़ रही है।
- उत्तर प्रदेश में एसपी-कांग्रेस की 350 सीट आ रही है, 50 सीट विधानसभा से और बाकी 300 सीट नंदलाल टेंट हाउस से। आर्डर दे दिया है।
काम बिलबिला रहा है
- यूपी का रुझान देखकर ऐसा लग रहा है कि अखिलेश यादव और मायावती ने भी बीजेपी को वोट दिया है।
- इसी बीच राहल ने मोदी को फोन लगाकर कहा काम हो गया।
- जिस रफ्तार से मोदी जी चल रहे है लगता है की पाकिस्तान में भी बीजेपी आएगी।
- राहुल गांधी को मिली बड़ी सफलता, सपा को डुबोने में हुई कामयाब।