फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या दिनेश शर्मा होंगे भाजपा का चेहरा

Sun, 10 Jul 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
विज्ञापन
कैंट में ब्राह्मणों की बैठक को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात के प्रभारी दिनेश शर्मा की पार्टी में अचानक बढ़ी सक्रियता की शनिवार को शहर में पूरे दिन चर्चा रही। यह सभी को पता है कि दिनेश शर्मा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफी करीब हैं। इस बीच मिशन यूपी के लिए भाजपा में ब्राह्मण चेहरे की तलाश भी हो रही है, ऐसे में दिनेश शर्मा का शनिवार को शहर आकर एक साथ कई बैठकें करना चौंकाने वाला रहा। उनकी गतिविधियों को देखकर लगा जैसे वह भाजपा के मिशन यूपी के लिए चेहरा बनने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होेंने यहां पहले जिला इकाई के पदाधिकारियों फिर सांसदों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद सिर्फ  ब्राह्मणों की एक बैठक को संबोधित किया। इसमें कुछ भाजपा के और कुछ शहर के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी स्थिति मजबूत बनाकर रखनी चाहिए। ब्राह्मणों को अपनी सामूहिकता को भी साबित करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी से लेकर देश के सभी राज्यों में अब सिर्फ भाजपा का ही डंका बजने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से जब उनका मुखिया (मुलायम सिंह) संतुष्ट नहीं है तो वह जनता को कैसे संतुष्ट कर पाएगी। इसी तरह उन्होंने बसपा को भ्रष्टाचार फैलाने वाली पार्टी बताया। बसपा से निकले स्वामी प्रसाद मौर्य के संबंध में उन्होंने कहा कि वह अच्छे नेता हैं, यदि भाजपा में आते हैं तो स्वागत होगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपाइयों से मिशन यूपी में पार्टी को सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। पदाधिकारियों से संपर्क, संवाद और समन्वय पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद पूर्व कांग्रेसी नेता और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय के घर पर ब्राह्मणों की बैठक में भी इसी तरह की नसीहतें दी। बैठकों में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया। 

भाजपा दक्षिण, देहात जिला इकाई घोषित
कानपुर। भाजपा ने शनिवार को तीन जिला इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें कुछ नए और कुछ पुराने पदाधिकारियों को जगह दी गई है। कार्यकारिणी में पार्टी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की पसंद और ना पसंद को भी ध्यान में रखा गया है। 

कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जिन जिला इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित की है, उसमें कानपुर दक्षिण, कानपुर देहात और झांसी शामिल है। दक्षिण इकाई में 15, देहात में 17 और झांसी में 18 पदाधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ नाम अभी और बढ़ाए जाएंगे। दरअसल, कई लोगों के सक्रिय सदस्यता के कोड नहीं मिल पाए हैं। इनको अभी वेटिंग में रखा गया है।

कानपुर दक्षिण जिला कार्यकारिणी - अध्यक्ष अनीता गुप्ता,  उपाध्यक्ष रघुराज सरन, अचल गुप्ता, नवाब सिंह गौतम, अर्चना आर्य। महामंत्री चिंता सिंह चंदेल, राकेश तिवारी, शिवशंकर सैनी। मंत्री पुनीत साहू, मनीष मिश्रा, संजय कटियार, सुनील कुमार वाल्मीकि और विजय लक्ष्मी कटियार। कोषाध्यक्ष अनिल पांडेय और मीडिया प्रभारी गायत्री उमराव।
कानपुर देहात जिला कार्यकारिणी - अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री।

उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शंखवार, बृजेश त्रिपाठी, श्याम बिहारी शुक्ला, राजेंद्र सिंह मलखान, श्रीकांती कमल, अशोक कुमारी राजपूत। महामंत्री शैलेंद्र सिंह, विद्यासागर त्रिपाठी, रामप्रकाश प्रजापति। मंत्री अमित सिंह, अनुरोध द्विवेदी, जीतेंद्र सचान, रामलाल निषाद, रजौली कमल, जयसिंह चौहान। कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता।  

झांसी जिला कार्यकारिणी -उपाध्यक्ष गजराज सिंह, आेंकारनाथ व्यास, अतुल जैन, कृष्ण कुमार पुरवार, विनोद सहगल, प्रमोद कुमारी राजपूत। महामंत्री अरुण सिंह, जिनेंद्र जैन, विनोद नायक। कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता। मंत्री लालता प्रसाद पांचाल, डॉ. अनिलराज अहिरवार, यशपाल सिंह गुर्जर, करुणेश बाजपेई, वृजेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र कुमार द्विवेदी। मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह परिहार।

गठबंधन से इनकार नहीं
कानपुर साउथ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में गठबंधन की बात से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और सोच जिस राजनैतिक दल से मेल खाएगी, पार्टी उस दल के साथ मिलकर चुनाव लडने को तैयार है। उन्होंने कौमी एकता दल के विलय से इनकार को सपा नेताओं का महज नाटक बताया। कहा, सपा अपराधी बाहुल्य पार्टी है, उसमें पहले से ही तमाम अपराधी प्रवृत्ति को लोग शामिल हैं। 

शर्मा जूही परमपुरवा में भाजपा नेता सुबोध चोपड़ा के दफ्तर में पार्टी कार्यकताओं से मुलाकात करने आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पार्टी में कुछ नेताओं के कब्जा करने और लूट-खसोट व दंबगई करने के बयान की सरहाना करते हुए कहा कि मुलायम सिंह देर से बोले पर सच बोले हैं।

कहा कि कांग्रेस में चाहे पीके आएं और चाहे प्रियंका, कांग्रेस का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच टक्कर होगी। भाजपा बेरोजगारी, अपराध और विकास के मुद्दे पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी। यहां भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता, बीनू शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, हरीशंकर आदि मौजूद रहे। 

दूसरी लोकसभाओं में प्रवास करेंगे सांसद
कानपुर (ब्यूरो)। भाजपा के सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ दूसरी लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रवास करेंगे। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय इकाई ने लिया है। शनिवार को कानपुर आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रवास का यह कार्यक्रम 10 से 15 जुलाई के बीच रहेगा।

इस दौरान सांसद वहां के कार्यकर्ताओं, आम जनता को यह बताने का प्रयास करेंगे कि केंद्र की मोदी सरकार किस तरह से देश को नई दिशा में ले जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियाें को भी जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि यह पूरी कवायद मिशन यूपी के लिए हो रही है।

इस कार्यक्रम को सांसद संवाद बैठक नाम दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बैठकों में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रेमलता कटियार, क्षेत्रीय समन्वयक देवेश कोरी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, सुरेश अवस्थी, मोहित पाण्डेय, जगदीश तिवारी, सत्येंद्र मिश्र, बीडी राय, राजन सिंह चौहान। ब्राह्मणों की बैठक में श्याम बिहारी मिश्र, नीरज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

ओम माथुर आए
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। वरिष्ठ भाजपा नेता और यूपी प्रभारी ओम माथुर शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर के प्रभारी भरत दीक्षित के भतीजे अमित के शादी समारोह में शरीक होने के ब्लाक किदवई नगर स्थित पाहुन प्रतीक्षा गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात की लेकिन भाजपा नेता ने मीडिया से यहकर बात करने से मना कर दिया कि इस समय कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बात नहीं करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें