फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या का मामला दर्ज नहीं करने पर नपे एसओ, 14 अक्तूबर को रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

Sat, 19 Oct 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में छात्रा की हत्या का मुकदमा न लिखने पर सीओ कायमगंज की जांच रिपोर्ट पर एसओ शमसाबाद को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एएसपी की अगुवाई में गुरुवार देर रात तक अधिकारी छात्रा के परिजनों व गांव के लोगों से प्रकरण की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


घटना वाले दिन ड्यूटी पर रहे पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए। शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण की पुत्री 13 अक्तूबर को अपनी सहेली के साथ गांव में ही कोचिंग पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी। वह देर रात तक नहीं लौटी और अगले दिन 14 अक्तूबर की सुबह उसका वस्त्र विहीन शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में छात्रा से दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुत्री की हत्या व दुष्कर्म की आशंका में तहरीर दी थी। एसओ रामबाबू परिजनों को जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा देकर टरकाते रहे।

इस प्रकरण में कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने पीड़ित पिता व अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुवार को एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की थी। एडीजी ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में छेड़छाड़ की शिकायत पर सिपाही अंकित गंगवार को लाइनहाजिर कर दिया गया था।

एसओ रामबाबू के खिलाफ एएसपी त्रिभुवन सिंह  को जांच के आदेश दिए थे। एएसपी की अगुवाई में सीओ कायमगंज अवनीश कुमार गुरुवार रात 12 बजे जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों के अलावा घटना के दिन थाने पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए। पूरे प्रकरण में एसओ की लापरवही की पाई गई। सीओ ने रात में ही जांच रिपोर्ट एसपी को दे दी। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने एसओ रामबाबू को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें