फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: मास्क न लगाने के नाम पर व्यापारियों से उगाही में एसओ व दो सिपाही निलंबित

Wed, 24 Jun 2020 04:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बिना मास्क के बाजार में मछली बेच रहे नौ व्यापारियों को थाने ले जाकर दो-दो हजार रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एसपी ने अचलगंज एसओ और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ की जांच रिपोर्ट पर की गई है।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी खुर्द गांव में शनिवार 20 जून को साप्ताहिक बाजार में हड़हा गांव निवासी संजय, रविशंकर, कुलदीप, अड़ेरुआ गांव निवासी अजय व उमेदखेड़ा गांव निवासी अजय मछली बेच रहे थे।

इन लोगों ने अचलगंज थाना पुलिस पर आरोप लगाया था कि बाजार पहुंची पुलिस ने मास्क न लगाने पर नौ लोगों को जीप में बैठाकर थाने ले गई। सिपाही ने सभी को लॉकडाउन के उल्लंघन में जेल भेजने की धमकी देकर सभी से पांच-पांच हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


रात तक बैठाए रहने के बाद दो-दो हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। पीड़ितों की आपबीती का वीडियो वायरल होने पर एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने सीओ बीघापुर एके राय को जांच सौंपी। सोमवार को अचलगंज थाना पहुंचे सीओ एके राय ने सभी व्यापारियों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

सीओ की रिपोर्ट पर बुधवार को एसपी रोहन पी कनय ने एसओ अचलगंज अजय कुमार त्रिपाठी, सिपाही अविनाश ओझा व हरिशंकर प्रजापति को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि सिपाहियों पर वसूली के आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है।

एसओ ने घटना की जानकारी होने के बाद भी रिपोर्ट देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। मीडिया में मामला आने के बाद भी जानकारी नहीं दी। इसी वजह से एसओ को निलंबित किया गया है। एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिस कर्मियों को समझा दें कि उगाही या गैरकानूनी कार्य की शिकायत मिली तो उनके साथ ही थाने के एसओ पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले तीन माह से लाइन हाजिर, चार्ज पाने के 14 दिन में सस्पेंड
10 मार्च को बिहार थाना क्षेत्र में हैवानियत के बाद बच्ची की हत्या की घटना में बिहार थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे अजय कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। नौ जून को ही तत्कालीन एसपी विक्रांतवीर ने उन्हें अचलगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया था और मात्र 14 दिन बाद ही अब निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें