कानपुर उर्सला में भी कोरोना का कंफर्म टेस्ट होगा। मंगलवार को ट्रू नेट मशीन में एक विशेष चिप लगाई गई। अब इस मशीन से पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कंफेरमेट्री टेस्ट भी हो जाएगा। दो घंटे में ही रिपोर्ट भी मिल सकेगी। बुधवार से यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
उर्सला, डफरिन, कांशीराम आदि अस्पतालों के मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच का लोड घटेगा। कोरोना संक्रमण तेज होने के चलते शासन ने उर्सला में कोरोना की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगवाई।