फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बर्फबारी गंगा के मैदानी इलाकों में बढाएगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मौसमी गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती घेरा सक्रिय होते ही बर्फबारी होने की संभावना है। इससे गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड तेज हो जाएगी। रात का पारा अभी सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे रात में ठंड हो जा रही है। रात का पारा कम रहने से शाम और सुबह धुंध बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह तक पारा में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद ठंड में तेजी आएगी। प्रशांत महासागर में ला-नीना के नवंबर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे समुद्र की सतह ठंडी होती है और ठंड बढ़ जाती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं माहौल में नमी बढ़ा रही हैं। दिन और रात के तापमान में फर्क बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर की शुरुआत में हिमालय पर जो बर्फबारी हुई है, उसका असर गंगा के मैदानी इलाकों में आया। नए मौसमी सिस्टम से बर्फबारी कानपुर परिक्षेत्र और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी। धुंध धीरे-धीरे बढ़ेगी। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें