गैंगरीन जैसी हो गई थी स्थिति
जहर चढ़ा तो बेहोशी आ गई। पैर में जहां सांप ने काटा था, वह हिस्सा फूल गया और सड़न होने लगी। उसकी गैंगरीन जैसी स्थिति हो गई। परिजनों ने बताया कि हालत में सुधार न देख, डॉक्टरों से डिस्चार्ज करने के लिए कहा। इसे यहां हैलट इमरजेंसी में सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी के अंडर में भर्ती किया गया।
एंटी वेनम और दूसरी दवाएं दी गईं
डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि रोगी 17 अगस्त को रात नौ बजे आया था। हालत बहुत नाजुक थी। सांप के जहर से न्यूरो टॉक्सिक प्रभाव शरीर में था। एंटी वेनम और दूसरी दवाएं दी गईं। हालत में सुधार आया है। वेंटिवेटर से हटा कर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। रोगी की जान बच गई।