फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, तमंचा लगाकर दोनों ने लूटी थी चेन, दो को दबोचा

Sat, 19 Aug 2023 07:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: 18 अगस्त को इकदिल के लुधियानी मोहल्ले में छोटे लाल का मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी व चोरी किए गए दो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल करने वाली बाइक, तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में  फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दतावली नहर पुल पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने हाईवे पर इंजीनियर के तमंचा लगाकर सोने की चेन लूटने की बात कबूल की है।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व एसओजी टीम दतावली नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग चितभवन की ओर से आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर पुलिस पर बदमाशों ने फायर कर दिया।  पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनीश खान निवासी मोहल्ला मातन मौल कस्बा लखना थाना बकेवर व सादाब निवासी इस्लामनगर बावरपुर थाना अजीतमल औरैया बताया। दोनों ने आठ अगस्त की रात भरथना चौराहा के पास हाईवे पर औरैया के इंजीनियर सुरजीत सिंह के तमंचा लगाकर चेन लूटने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें बरामद की हुई
18 अगस्त को इकदिल के लुधियानी मोहल्ले में छोटे लाल का मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी व चोरी किए गए दो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल करने वाली बाइक, तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें