यूपी के बांदा जिले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक जहरीले सांप ने कार्यालय में तैनात चपरासी को डस लिया। चपरासी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बांदा के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे चपरासी विवेक सिंह (27) ने बताया कि आज एसी कमरे की जैसे ही खिड़की खोलने की कोशिश की वहां छिपे जहरीले सांप ने बाएं हाथ की उंगली में डस लिया।
उसके सहकर्मी इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं। विवेक ने बताया कि जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने इलाज किया है और अब वह ठीक हैं।