फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 80 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये और नौ किलो 850 ग्राम अफीम बरामद

Thu, 17 Oct 2019 06:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और काकादेव पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रावतपुर बस स्टैंड के पास से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 लाख रुपये और नौ किलो 850 ग्राम अफीम मिली।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। शहर में झारखंड से अफीम की खेप आने की सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधिकारी उदयभान मिश्रा, मोहम्मद फारूख, पंकज दुबे ने गुरुवार को काकादेव थाना प्रभारी राजीव सिंह से संपर्क किया।

इसके बाद एनसीबी व काकादेव पुलिस ने रावतपुर बस स्टैंड के पास छानबीन शुरू की। इस दौरान झारखंड के हजारीबाग केरडारी निवासी मनोज कुमार, राजवीर कुमार और चतरा गिदौर (झारखंड) निवासी राजीव डांगी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड के जलालाबाद से अफीम लाकर कानपुर व उसके आसपास के जिलों समेत शाहजहांपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें