फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 53 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

Wed, 23 Dec 2020 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कोतवाली में गांजा तस्कर का खुलासा करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी व सविलांस सेल की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार को एक शातिर अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को दबोचा। उसके पास से 53 किलो गांजा के साथ स्कूटी, 170 रुपये, दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में बुधवार को सीओ संतोष कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एसओजी, सर्विलांस सेल व आटा पुलिस ने तीन शातिर गांजा तस्करों को पकड़ कर एक क्विंटल गांजा बरामद किया था। इनसे पूछताछ के बाद एक और शातिर गांजा तस्कर की जानकारी मिली।

इसके बाद देर रात एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार ने सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह व शहर कोतवाल सुधाकर मिश्रा के साथ मिलकर शहर के बाहर अजनारी रोड अंडर ब्रिज के पास से जितेंद्र साहू निवासी बरौली थाना मोठ जिला झांसी को दबोचा। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब आठ लाख रुपये है।  गांजा तस्कर को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें