फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत लेने वालों को एसडीएम का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नदीगांव के ग्राम घिलौर में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। एसडीएम ने आरोपी इंद्रपाल सिंह, उनके बेटे पुनीत सिंह और दूसरे पक्ष के रघुनाथ सिंह आदि को पचास-पचास हजार मुचलके पर जमानत दी थी। 17 अगस्त को इंद्रपाल पक्ष ने रघुनाथ पक्ष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी ने एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने कोर्ट में उपस्थित न होने पर इंद्रपाल पक्ष की जमानत लेने वाले सीताराम पुत्र मंगली और दयाल सिंह पुत्र रामसिंह को नोटिस भेजा है।
इसमें आरोपियों को कोर्ट के समक्ष उपस्थित न करने पर जमानत राशि वसूलने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने एक सप्ताह में जमानत राशि जमा नहीं करने पर आरोपियों और आरोपियों और जमानत लेने वालों के खिलाफ कुर्की के आदेेश भी दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें