फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसजीयू इंटर कॉलेज में बनाई गई स्मृति वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। वन महोत्सव के अवसर पर रविवार को आरएसजीयू इंटर कॉलेज के मैदान में स्मृति वाटिका बनाई गई। जहां विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने 125 पौधे रोपित किए। वहीं ग्रामपंचायतों सहित सभी विभागों में अधिकारियों ने भी पौध रोपण किया। इसके साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। एसडीएम ने ट्री-गार्ड बनवाने के लिए ईंटे मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वन महोत्सव के अवसर पर रविवार को पौध रोपण का विशेष अभियान चलाया गया। जिसके लिए एक दिन पहल ही सभी विभागों को पौदे मुहैया करा दिए गए थे। आरएसजीयू इंटर कॉलेज के मैदान में नगरपालिका की ओर से स्मृति वाटिका बनाई गई है।
जहां पहुंचे विधायक विनोद कटियार, नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, विद्यालय प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसडीएम दीपाली भार्गव, तहसीलदार रामशंकर वर्मा, ईओ रामअचल कुरील सहित कर्मचारियों ने 125 पौधे लगाए। स्मृति वाटिका में लगे पौधों की सुरक्षा का संकल्प मौजूद सभी लोगों ने लिया।
विज्ञापन

वहीं विधायक व एसडीएम ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड बनवाने के लिए ईंटें मुहैया कराने का आश्वासन विद्यालय के प्रबंधक को दिया। इसके बाद इंटर कॉलेज के अंदर बागवानी में प्रधानाचार्य ब्रज किशोर अग्रवाल ने 40 पौधे लगवाए।
आरएसजीयू डिग्री कॉलेज के छात्रावास में प्रबंधक ने 50 पौधे लगवाए। हांसेमऊ गांव के प्रेमा कटियार विद्यालय में विधायक के साथ वन रेंजर छेदालाल, वन रक्षक रामचंद्र, वन दरोगा अमित कुमार, कालका प्रसाद व रमेश चंद्र ने पौधे लगाए। इस दौरान लेखपाल अवधेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, शिक्षक मदन लाल मिश्र, आरपी मिश्र, व्यापारी अन्नू बंसल, सभासद नसरीन अख्तर, संजय सचान, डिंपल सचान सहित लोग मौजूद रहे। वहीं एनसीसी कैड्ेट्स ने भी पौधे लगाए। यहां डॉ. जितेंद्र कुमार, एनएसएस प्रभारी डॉ. केके सिंह, डॉ. हेमेंद्र सिंह, डॉ. पर्वत सिंह मौजूद रहे।
गांवों में भी चला पौधरोपण अभियान
पुखरायां। गांवों में अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने पहुंच का पौधरोपण कराया। विकास खंड मलासा के गोपालपुर गांव में उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने प्रधान दीपेंद्र यादव, बीज भंडार प्रभारी बृजेंद्र यादव, रामलखन व मनोज के साथ पौधे रोपित कराए। मावर गांव में खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद, एडीओ आईएसबी विमल सचान, प्रधान राकेश कुमार ने पौधे रोपित किए।
गौरीकरन गांव में प्राइमरी स्कूल के परिसर, ग्राम पंचायत भवन परिसर, मंडी परिसर सहित सार्वजनिक स्थान पर आंवला, नीम, अमरूद, पीपल, जामुन आदि के पौधे प्रधान चंद्रशेखर द्विवेदी, सचिव कृष्ण मोहन, चंद्र मोहन द्विवेदी, नमोनारायणए, नन्हे लाला, ओमनारायण, महावीर, तिलक सहित ग्रामीणों ने रोपित किए। छतेनी गांव में एडीओ पंचायत हरीओम सक्सेना और प्रधान अब्दुल हमीद ने पौधे रोपित किए।
वहीं विकास खंड अमरौधा के बिरोहा गांव में प्रधान सत्यप्रकाश और सचिव मधुलता आदित्य, भोगनीपुर गांव में प्रधान अब्दुल मलिक और चकचालपुर गांव में प्रधान आशीष कुमार ने पौध रोपण कराया। सीएचसी पुखरायां और देवीपुर परिसर में भी पौध रोपण कराया गया। बीडीओ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में पौध रोपण कराया गया है। लोगों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई है। पौध रोपण का कार्य एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें