फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसएमसी, जेएनएस और एसएचएस टीम ने जीता बास्केटबाल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीआईएससीई कानपुर नॉर्थ जोन गर्ल्स बास्केटबाल टूर्नामेंट सोमवार को समापन हुआ। इसमें एसएमसी, जेएनएस और एसएचएस ने अपने-अपने वर्गाें में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता।
विज्ञापन

हडर्ड स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लिया। अंतिम दिन अंडर-14 वर्ग के फाइनल में एसएमसी ने एकतरफा मुकाबले में एसएचएस को 7-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एसएचएस उपविजेता रहा, जबकि तीसरे स्थान के लिए एसएजे ने वीएसपीएस को 5-1 से पराजित किया।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल में जेएनएस ने एसएचएस को 24-11 से हराकर खिताब जीता। एसएचएस को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर एसएजे की टीम रही।
अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में एसएचएस की टीम बीडब्ल्यूएस को 23-5 से शिकस्त देकर चैंपियन बनी। बीडब्ल्यूएस की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में एसएमसी ने एमएचएस को 10-4 से हराया। कमला मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र दिए। हडर्ड हाई स्कूल की प्रधानाचार्या लुईसा जोसेफ, कानपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, कोषाध्यक्ष रामेश शुक्ला, कार्यवाहक सचिव सुशील चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें