फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भारत की फिजाओं में गूंजा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा तो खौल उठा लोगों का खून, किया कुछ ऐसा

Sun, 24 Feb 2019 02:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला युवक महताब
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है इसी बीच कानपुर शहर में शनिवार को अचानक से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुन लोगों का खून खौल उठा। उन्होंने नारे लगाने वाले युवक को पीट दिया।
विज्ञापन


चकेरी के पोखरपुर निवासी टेनरी कर्मी महताब आलम के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। उन्नाव के एक टेनरी में मुंशी के तौर पर काम कर रहे महताब का वीडियो उसके सहकर्मी ने ही बनाया था।
विज्ञापन

देश विरोधी बातें करता था, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता

सहकर्मी ने बताया कि महताब रोज देश विरोधी बातें करता था, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता था। मूलरूप से बलिया निवासी महताब पोखरपुर स्थित किराये के घर में रहता है। वीडियो वायरल होने पर वहां विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी वह नारेबाजी करता रहा। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता रजत की तहरीर पर महताब आलम पर धारा 124 (ए) देशद्रोह, धारा- 153 द्वेष पैदा कर दो वर्गों में तनाव पैदा करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। विरोध करने वालों में अमरनाथ, बब्बू जायसवाल, लक्की राजपूत, आलोक साहू, लल्लू सिंह, आशू, आयुष पाल, शुभम, विक्रम सिंह, छोटू रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें