फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस इस बात पर मां के सामने 13 साल के बेटे पर दागी गोली, मच गया कोहराम

Sat, 23 Feb 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में शनिवार देर शाम मकान खाली कराने के विवाद में मकान मालिक ने किरायेदार के 13 वर्षीय बेटे अभिषेक गोसाई को गोली मार दी। आंखों के सामने बेटे को गोली लगने पर मां उससे लिपट कर बिलख पड़ी। तभी आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


कूल्हे में गोली लगने से घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुदेव टॉकीज के पास एक विधायक के रेस्टोरेंट में राजू गोसाई काम करता है।

 
विज्ञापन

गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया

वह परिवार के साथ सत्यम विहार आवास विकास-एक कल्याणपुर में मनीष बाजपेई के मकान में किराये पर रहता है। राजू की पत्नी गीता के मुताबिक पिछले कई दिनों से घर खाली कराने को लेकर उनका मनीष से विवाद चल रहा है। देर शाम मनीष के गाली-गलौज व बदसलूकी करने पर कक्षा छह में पढ़ रहे बेटे अभिषेक ने विरोध किया।

इस पर मनीष घर  से 315 बोर का तमंचा लेकर आया और उनके सामने ही अभिषेक पर गोली चला दी। दाहिने कूल्हे में गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया। आस पड़ोस के लोग घरों में दुबक गए। बकौल गीता यूपी-100 पर घटना की सूचना देने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इससे पहले मनीष साथी के साथ बाइक से भाग चुका था। पुलिस और परिजनों ने अभिषेक को इलाके के एसआईएस हास्पिटल में भर्र्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मनीष व उसके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें