जांच में पुष्टि होती है, तो होगी कार्रवाई
सूचना पर पहुंचे एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि वाहन गलत तरीके से खड़ा था। इसलिए चालान किया गया था। मामले में विधायक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।