Auraiya Crime: सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि काटे गए मवेशी कहां से लाए गए हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। कस्बा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में भैंसों को काटे जाने का मामला सामने आया। मामले की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। यहां एक प्लॉट में काटी गई चार भैंसों के कंकाल बरामद किए गए हैं। किसी भी तनाव से बचाने के लिए पुलिस ने जेसीबी से सभी मवेशियों के कंकालों को जमींदोज कराए।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं, कोतवाली पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कस्बा खानपुर में मवेशियों को काटे जाने की सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देख मवेशियों को काटने वाले भाग निकले। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस ने कस्बे में तनाव बढ़ने से पहले ही जेसीबी मंगाकर चारों मवेशियों के कंकालों को पास ही गड्ढा खुदवा कर उसी में दफन करवा दिया। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि काटे गए मवेशी कहां से लाए गए हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। कस्बा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।