फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 60 करोड़ रुपये से और खिलेगा ‘फूल’, आईआईटी समर्थित कंपनी को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने दिया फंड

Tue, 05 Apr 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फूलों से लेदर का विकल्प फ्लेदर बनाने वाली कंपनी को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने 60 करोड़ रुपये का फंड दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक स्थलों पर चढ़ने वाले फूलों से लेदर का विकल्प फ्लेदर बनाने वाली आईआईटी इंक्यूबेटेड कंपनी फूल को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स, मुंबई ने आठ मिलियन डॉलर (60 करोड़) का फंड दिया है। फूल के फाउंडर अंकित अग्रवाल ने बताया कि फ्लेदर की यूनिट को आगे बढ़ाने में फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी एक यूनिट पनकी और दूसरी वाराणसी में है। पनकी यूनिट में 127 लोगों को रोजगार मिला है। अंकित ने बताया कि उनका प्रोडक्ट मार्केट में आ गया है। रेडीमेड कपड़े बनाने वाले नामीगिरामी ब्रांड टॉमी हिलफिगर ने फ्लेदर को अपना लिया है।

इससे पहले फूल में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी निवेश कर चुकी हैं। अगरबत्ती उद्योग में नवाचार लाते हुए फूल भारत का पहला वेलनेस ब्रांड बन गया है, जिसे फेयर फॉर लाइफ फेयरट्रेड और इकोसर्ट आर्गेनिक एंड नेचुरल का सर्टिफिकेट प्राप्त है।
विज्ञापन


फ्लेदर गैर प्लास्टिक बेस है। पेटा भी फूल को सर्वश्रेष्ठ नवाचार से सम्मानित कर चुका है। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने अंकित और पूरी टीम को बधाई दी है। इससे पहले अंकित को संयुक्त राष्ट्र यंग लीडर्स अवार्ड, संयुक्त राष्ट्र मोमेंटम ऑफ चेंज अवार्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें