फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची ने थाने पहुंच सौंप दी अपनी गुल्लक, बोली पुलिस अंकल इससे कोरोना पीड़ितों की मदद करना

Thu, 02 Apr 2020 05:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 6 साल की बच्ची ने गुल्लक तोड़ दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है। हर कोई अपने तरीके से मदद करने में जुटा है। ऐसे में भला नन्हे मुन्ने कैसे पीछे रहे। उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार को एक छह साल की बच्ची ने अपनी गुल्लक तोड़कर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी।
विज्ञापन


जालौन के कुठौंद मुकेश पाल की बेटी वैष्णवी पाल (6) ने पीएम मोदी की प्रेरणा से प्रभावित होकर अपनी गुल्लक तोड़ कर उसमें निकले 1130 रुपये कोरोना पीड़तों की मदद के लिए दान कर दिए। गुरुवार को वह अपनी गुल्लक लेकर थाने पहुंची।

थाना अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा को गुड मॉर्निंग कहा फिर बोली सर मैंने अपनी गुल्लक से कुछ पैसे एकत्र किए हैं। जिससे आप कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद कर सकते हैं। बोली इस बीमारी को जल्दी से खत्म कर देना पुलिस अंकल।
विज्ञापन


बच्ची की बातें सुन थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा भावुक हो गए। थानाअध्यक्ष ने बच्ची के पैसे वापस किए और कुछ पैसे मिलाकर बच्ची से कहा हम आपके पैसे जमा कर देंगे तो बच्ची ने कहा पुलिस अंकल आप ये पैसे नहीं लोगे तो हम रोने लगेंगे। थानाअध्यक्ष ने एसडीएम को पूरी बात फोन पर बताई। जिसके बाद एसडीएम ने उक्त पैसे को जिलाधिकारी राहत कोष में जमा कराने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें