फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे की दस्तक, तीन महीने तक छह ट्रेनें निरस्त, आठ के फेरे घटे, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 10 Nov 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे घटाए हैं। कोहरे की वजह से हर साल निरस्तीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह घना कोहरा पड़ा। इस दौरान दृश्यता सात मीटर रही। सामान्य दृश्यता 10 मीटर मानी जाती है। कोहरे की वजह से तेजस, शताब्दी समेत 18 ट्रेनें लेट रहीं। उधर, रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे घटाए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे की वजह से हर साल निरस्तीकरण किया जाता है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें की गईं निरस्त 
22198 झांसी-कोलकाता साप्ताहिक दो दिसंबर से 24 फरवरी तक, वापसी में 22197 कोलकाता-झांसी चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 22441 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल और 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी और वापसी में 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के फेरे घटाए
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123/24), कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033/34), झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109/10), लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी (12179/80)।
विज्ञापन


इनका आंशिक निरस्तीकरण
ट्रेन नंबर 12319 कोलकाता-आगरा कैंट सात दिसंबर से 22 मार्च तक और ट्रेन नंबर 12320 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 23 मार्च तक आगरा से मथुरा के बीच नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें