फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट में चैलेंजर्स समेत छह टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए छह मुकाबलों में चैलेंजर्स, केडी, समाथ, हन्ना, मोरिया और रचित इलेवन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर चैलेंजर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में बालाजी इलेवन की टीम 134 रन पर सिमट गई। शानदार 78 रन की पारी खेलने वाले श्रेयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं केडी इलेवन ने सेजर्स एकादश को सात विकेट से हराया। समाथ इलेवन ने पटेल इलेवन को तीन विकेट से मात दी। हन्ना एकादश ने मैवेरिक्स इलेवन पर सात विकेट से जीत दर्ज की। मोरिया एकादश ने आनंदेश्वर इलेवन को छह विकेट से और रचित इलेवन ने प्रयाग इलेवन को 62 रन से पराजित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें