फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में बनेगा छह मंजिला लेवल वन ट्रॉमा सेंटर, एक छत के नीचे होंगी सभी विभागों की सुविधाएं

Sun, 19 May 2019 11:13 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल कानपुर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में सुपर स्पेशिएलटी ब्लॉक के बगल में जीटी रोड के किनारे छह मंजिला लेवल वन ट्रॉमा सेंटर बनेगा। ट्रॉमा सेंटर में सभी स्पेशलिटी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसका फायदा कई मंडलों के जिलों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


कानपुर में छह हाईवे मिलने की वजह से यहां हादसों के घायलों की संख्या बहुत अधिक है। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने ट्रॉमा सेंटर का खाका तैयार किया है। ट्रॉमा सेंटर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मद से बनेगा।

मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने सभी विभागाध्यक्षों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ लेवल वन ट्रॉमा सेंटर के स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि हाईवे के किनारे बनने से रोगियों और घायलों को यहां तक पहुंचने में आसानी रहेगी।

अभी लेवल ट्रॉमा सेंटर कई मंडलों में नहीं है। इसमें न्यूरोलॉजी, कार्डियोलोजी, मेडिसिन, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स आदि विभाग जुड़े रहेंगे। साथ ही, इसमें आईसीयू की भी व्यवस्था रहेगी। जटिलता होने पर ट्रॉमा सेंटर के बगल में सुपर स्पेशिएलटी ब्लाक भी रहेगी।
 
विज्ञापन

प्रस्ताव कमेटी में न्यूरो साइंसेस विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला, आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, अनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव आदि विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

बेस्ट रिसर्चर को मिलेगा अवार्ड
मेडिकल कालेज में सबसे अच्छा शोध करने वाले डॉक्टर को अवॉर्ड दिया जाएगा। कॉलेज के पुरातन छात्र और ब्रिटेन के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राजीव लोचन की ओर से यह अवार्ड डाक्टरों को दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि अन्य अवार्ड के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें