पूछताछ में आरोेपियों ने कल्याणपुर, चकेरी, फीलखाना इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। नितिन ने दो दिन पहले मॉर्निंग वॉक पर जा रही एक महिला की कमला टॉवर के पास चेन लूट ली थी। भीड़ ने उसे भागते वक्त दबोच लिया था। नितिन से पूछताछ के बाद पुलिस को इस गैंग के बारे में काफी जानकारी मिली थी। उसी के बाद पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा।
आरोपियों ने बताया कि वह लोग मारधाड़ वाली फिल्में ज्यादा देखते हैं। इन्हीं फिल्मों में विलेन के नामों से प्रभावित होकर इन लुटेरों ने नाम में उर्फ में अपने आगे शाकाल, टाइगर और राइडर जैसे नाम जोड़ लिए थे।