फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 नाबालिग लड़कों ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस पूछताछ में जुटी

Mon, 02 Jul 2018 08:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में रविवार को गैेंगरेप की अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की चार साल और आरोपी छह से 12 साल वर्ष के बीच की उम्र के हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक सोमवार को आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सरसौल संवाददाता के मुताबिक महाराजपुर इलाके के एक गांव में रहने वाले प्राइवेट कर्मी की मासूम बेटी शाम को घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ गांव के ही नाबालिग चार बच्चे भी खेल रहे थे। उसी दौरान चारों आरोपी उसे बहाने से सूनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने  बच्ची के संग छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरा वाकया बताया।

नाबालिगों की हरकत सुनते ही गांव वाले हैरान रह गए। रात में बच्ची के पिता उसे लेकर महाराजपुर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बच्ची से पूछताछ की। फिर उसके पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप (आईपीसी की धारा 376 डी)और 5/ 6 पॉक्सो एक्ट केतहत रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा गया है। उन लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें