फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह घायल

Sun, 03 Jan 2021 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव जिले के हसनगंज में कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी फतेहाबाद में जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं। दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। गढ़ी फतेहाबाद निवासी रामबक्श का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रामबक्श का आरोप है कि रविवार को वह अपने साथी मनोज सिंह के यहां जा रहा था, तभी गांव में आरोपी ने अपने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बचाने पहुंचे साथी व परिजनों को भी पीटकर घायल किया। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। छह लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें