फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेंगू से छह और मौतें, अब तक 213 लोगों की गई जान, 32 और मरीजों में पुष्टि

Tue, 10 Dec 2019 05:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में डेंगू ने सोमवार को भी छह मरीजों को लील लिया। वहीं पैथोलॉजी की जांच में 32 लोगोें में इस बीमारी की पुष्टि हुई। डेंगू से मरने वालों की संख्या अब 213 हो गई है। मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


खतरनाक बात यह है कि डेंगू संक्रमण से रोगी इंसेफलोपैथी की स्थिति में चले जा रहे हैं। इससे मरीजों के मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में सूजन आ जाती है। इसके अलावा हार्ट और अस्थमा रोगियों की हालत भी बिगड़ रही है।

साहब नगर, कल्याणपुर के आनंद कुमार सैनी की पत्नी शालू (25) की डेंगू से मौत हो गई। उन्हें तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार की शाम एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन हैलट लेकर जाने लगे तो रास्ते में मौत हो गई।

इस पर शालू के मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी को मार डालने का अरोप लगाया लेकिन बाद में जब डेंगू से मौत की पुष्टि हुई तो वे शांत हो गए। वहीं, रूरा के रामनगर की मंजू शुक्ला की कल्याणपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

मंजू के पति सभासद राकेश शुक्ला ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। पटकापुर की संतोष कुमारी (56) की नौबस्ता के निजी अस्पताल में मौत हुई। इसी तरह फतेहपुर के किशोरीलाल की रामादेवी के अस्पताल में डेंगू से जान चली गई।

निजी लैब से दोनों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। मूसानगर निवासी दीपक की पत्नी ज्योति (45) और रूमा के रत्नेश पाल (51) ने भी इसी बीमारी से निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। डेंगू रोगियों को इंसेफलोपैथी होने से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण से आंखों में एलर्जी, बीपी बढ़ा
प्रदूषण से लोगों की आंखों में एलर्जी की दिक्कत हो रही है। सोमवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 90 फीसदी आंख की एलर्जी वाले मरीज आए। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि प्रदूषण से आंख में एलर्जी होने पर खुजली होती है।

आंखें लाल हो जाती हैं। और आंखों से पानी निकलता है। उन्होंने बराबर आंखें धोते रहने की सलाह दी। इसी तरह विशेष डायबिटीज और ब्लड प्रेशर क्लीनिक में भी मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने बताया कि प्रदूषण के कारण लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इस पर शोध कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें