फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 4.0: अगले महीने से चल सकती हैं शताब्दी समेत छह जोड़ी ट्रेन, सितंबर के पहले सप्ताह में समीक्षा

Tue, 01 Sep 2020 09:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल से अगले महीने छह ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। रेलवे बोर्ड सात सितंबर को इस मामले की समीक्षा करेगा। इसके तहत कानपुर से अधिक लोड वाली ट्रेनों के संचालन की सूची भेज दी गई है। इस सूची में लखनऊ और कानपुर से चलने वाली दोनों शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी शामिल हैं। उम्मीद है कि ये छह जोड़ी ट्रेनें अगले महीने से कानपुर सेंट्रल होकर चलने लगेंगी।
विज्ञापन


अब रेलवे के 139 टोल फ्री नंबर से बुक करें मालभाड़ा, पार्सल 
रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 से अब माल भाड़ा और पार्सल बुक करा सकते हैं। इससे व्यापारियों और उद्यमियों को माल भेजने और मंगाने में मदद मिलेगी। अभी तक यह सुविधा 139 नंबर पर नहीं थी। सभी हेल्पलाइन सेवाओं को 139 में एकीकृत करने के बाद यह सुविधा जोड़ी गई है।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नंबर डॉयल कर ग्राहक सेवा अधिकारी से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बात की जा सकती है। बता दें कि अभी तक मालभाड़ा बुक कराने के लिए संबंधित स्टेशन के पार्सल विभाग जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें