कानपुर देहात के हरिहरपुर निवासी पिता बालेश्वर और मां तारा ने बताया कि खेलते समय बच्ची पलक की बाईं आंख में भूसा चला गया था। आंख लाल होने के साथ आंसू बहने लगे। मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसकी आंख में डाली। इससे तकलीफ बढ़ गई।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्ररोग विभाग ने छह माह की बच्ची की एक आंख का कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया। दावा है कि प्रदेश में इतनी कम उम्र की बच्ची को पहली बार कॉर्निया प्रत्यारोपित किया गया है। फिलहाल बच्ची हैलट में भर्ती है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के हरिहरपुर निवासी पिता बालेश्वर और मां तारा ने बताया कि खेलते समय बच्ची पलक की बाईं आंख में भूसा चला गया था। आंख लाल होने के साथ आंसू बहने लगे। मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसकी आंख में डाली। इससे तकलीफ बढ़ गई। इसके बाद बच्ची को हैलट के नेत्ररोग विभाग लेकर पहुंचे। यहां डॉ. शालिनी मोहन ने जांच की। इसके बाद पता चला कि उसकी कॉर्निया में संक्रमण हो गया है और वह गल गई है।
प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने गुरुवार को बच्ची की आंख में कॉर्निया प्रत्यारोपित किया। उन्होंने लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना आंख में कोई भी आई ड्राप न डालने की सलाह दी है।