फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज पोर्टल के छह पत्रकारों ने युवक को पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर डाक बंगला रजबहा के पास न्यूज पोर्टल के छह पत्रकारों ने एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी व चेन लूट ली। पीड़ित ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक भी न्यूज पोर्टल से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के मुजम्मनपुर-जांहगीरपुर के बृजपाल सिंह ने बताया कि वह एक न्यूज पोर्टल से जुड़ा है। बुधवार की शाम गांव से पुखरायां आ रहा था। भोगनीपुर चौराहे पर टेंपो से उतरते ही वहां पहले से मौजूद न्यूज पोर्टल के पत्रकार जंगबहादुर उर्फ जंगी, रामशरण त्रिवेदी, आशुतोष त्रिवेदी, शिब्बू द्विवेदी, आशीष यादव, विजय यादव ने उसे बुलाया।
इसके बाद उसे शराब पिलाकर डाक बंगले के बगल में रजबहा के पास ले जाकर मारापीटा। इस दौरान उसे जान से मारने का प्रयास किया और उसकी जेब में पड़े 800 रुपये नकद तथा सोने की चेन छीन ली। किसी तरह वह वहां से बचकर भाग निकला।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि लूट के आरोप में न्यूज पोर्टल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। डॉ. आरती सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें