यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर आगरा से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ड्राइवर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी अनवर पुत्र रियासत, पत्नी उज्मा, पुत्री सायमा के अलावा आसिया पुत्री नूर खां, उतसिया पत्नी शब्बीर खां, कासिम पुत्र शाबिर और मोहम्मद फ राज पुत्र हनीफ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आगरा गए थे। रविवार रात 10 बजे लखनऊ लौट रहे थे।
एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली जोगीकोट के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना में सभी कार सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उज्मा और आसिया को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफ र कर दिया।