यूपी के कन्नौज जिले में एक युवती की सोमवार को बारात आनी थी। वह 1 दिन पहले रविवार की शाम अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर लड़के की बहन ने दोनों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
कानपुर जिले के मंधना निवासी युवती का पड़ोसी युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। 19 नवंबर को बारात आनी थी, एक दिन पहले युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई।
उसके परिजनों ने मंधना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का दबाव पड़ने पर प्रेमी की बहन ने भाई से संपर्क किया। छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहा पर उसने भाई और उसकी प्रेमिका को बातों में उलझा लिया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया।