फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में छह घंटे बिजली रहेगी गुल, 23 अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक कटौती

Sat, 22 Aug 2026 07:37 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते 23 अगस्त को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विनीत चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
सरसौल विद्युत उपकेंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया गया कि 33/11 केवी सरसौल उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए और पांच एमवीए पावर परिवर्तकों के लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 33 केवी सीटी को भी बदला जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य और पानी की व्यवस्था पहले से कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें