फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फजलगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया, आठ चोरी के वाहन बरामद

Sat, 22 Aug 2026 07:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: फजलगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आठ चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
फजलगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरामद वाहनों में सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहन फजलगंज, नजीराबाद और जूही थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी करता था। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन चोरी के गिरोह में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें