फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के मशरूम उत्पादन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में 62 प्रशिक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन आयोजक डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत और कम जगह में शुरू होने वाला लाभदायक व्यवसाय है। इसके जरिये युवा और महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मशरूम की विभिन्न किस्मों, कंपोस्ट तैयार करने, बीज बोने, फसल की देखभाल, कटाई और विपणन की जानकारी दी जाएगी। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, रोजगार सृजन, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें