फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में रैगिंग से डिप्रेशन का माहौल, अभिषेक की मौत का मामला गहराया, 20 की तबीयत खराब

Tue, 27 Nov 2018 11:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सिर मुंडवाया इस कारण दिवाली में घर नहीं गया था अभिषेक
- साथी छात्रों ने बताया सीनियरों के सिर मुंडवाए जाने के बाद से गुमसुम भी था
 - दहशत में जी रहे पॉलिटेक्निक के जूनियर छात्र
- छात्रों के मुताबिक अभिषेक की मौत के बाद बढ़ गया है सीनियरों का कहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जीटी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक प्रशासन भले ही रैगिंग से इनकार करता रहे लेकिन आलम यह है कि रैगिंग से डिप्रेशन में आए छात्रों की तबीयत खराब होने लगी है। करीब 20 छात्र बुखार और सिरदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। छात्रों के मुताबिक अभिषेक शर्मा की मौत के बाद से सीनियरों का कहर और बढ़ गया है। सीनियरों को डर है कि जूनियर उनकी शिकायत न कर दें। जूनियर छात्रों के मुताबिक मंगलवार को भी उन्हें डराया धमकाया गया। 

विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि तबीयत खराब होने की शिकायत उन लोगों ने कॉलेज प्रशासन से की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र बाहर से दवाएं मंगाकर खा रहे हैं। हालांकि प्रिंसिपल आरके सिंह ने कैंपस में रैगिंग की बात को पूरी तरह से खारिज किया है। उनका कहना है कि छात्र अभिषेक शर्मा की आत्महत्या मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी बनी है। जांच शुरू हो चुकी है और दो दिन में रिपोर्ट भी मिल जाएगी। रिपोर्ट में अगर रैगिंग की बात सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

विश नहीं करने पर बेल्ट से पीटते हैं

डेमो पिक
जूनियरों के मुताबिक सीनियर इतना प्रताड़ित करते हैं कि उनके सामने सिर उठाकर चलने की भी इजाजत नहीं है। छात्रों के सिर मुंडवा दिए हैं। गुड मार्निंग, गुड ईवनिंग, गुड ऑफ्टरनून विश न करने पर बेल्ट से पिटाई की जाती है। कपड़े तक उतरवा देते हैं। 
सीनियरों को नहीं किसी का डर
कुछ जूनियर छात्र बताते हैं कि सीनियरों को किसी का डर नहीं है। न तो शिक्षक से डरते हैं और न ही प्रिंसिपल से। बेरोकटोक हॉस्टल में घुसते हैं। कभी भी किसी के कमरे में चले जाते हैं। कोई रोकता है तो उससे मारपीट तक कर डालते हैं।

सिर मुंडवाया इस कारण दिवाली में घर नहीं गया था अभिषेक

डेमो पिक
कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में सीनियरों द्वारा सिर मुंडवाए जाने के कारण आत्महत्या करने वाला जूनियर छात्र अभिषेक शर्मा दिवाली में अपने घर नहीं गया। साथी छात्रों के मुताबिक उसे लगता था कि घर और मोहल्ले में सब पूछेंगे कि सिर क्यों मुंडवाया तो वह क्या जवाब देगा। इसके बाद से वह गुमसुम भी रहने लगा था। दिवाली की छुट्टी में उसने हॉस्टल में ही रहने के लिए वार्डन से अनुमति मांगी थी, नहीं मिलने पर देवरिया में रहने वाले अपने दोस्त के घर चला गया था। वहां आठ दिन रुका लेकिन दोस्त के घर से 20 किलोमीटर दूर अपने घर (रामपुरखाना) नहीं गया। एक छात्र ने यह भी बताया कि उसने आत्महत्या से कुछ दिन पहले ही मां को फोन कर बताया था कि उसका यहां मन नहीं लग रहा है।
 

दो घंटे में ऐसे क्या हुआ कि इतना बड़ा कदम उठाया

डेमो पिक
अभिषेक ने रविवार शाम करीब चार बजे हॉस्टल के बाथरूम में आत्महत्या की थी। इसके पहले करीब दो घंटे तक वह हॉस्टल से बाहर था। ऐसे में साथी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इन दो घंटों में ऐसा क्या हो गया कि उसे इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सर, आंखों के सामने आता है उसका चेहरा
अभिषेक के साथ हॉस्टल में रहने वाले छात्र बड़े दुखी नजर आए। मन बदलने के लिए कुछ साथी छात्र कैंपस में टहलने लगे तो एक शिक्षक ने उन्हें हॉस्टल में जाने को कहा। इस पर छात्रों ने कहा कि सर, हॉस्टल जाते हैं तो उसका चेहरा सामने आ जाता है। पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा है। रात में तो बाथरूम जाने में भी डर लगता है।
 
विज्ञापन

पीने को स्वच्छ पानी भी नहीं

डेमो पिक
छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं मिलता। सीधे बोरिंग से आने वाला पानी पीना पड़ता है। इस कारण स्वाद भी अजीब लगता है। हॉस्टल में कभी सफाई नहीं होती, इस कारण मच्छरों का आतंक है। प्रिंसिपल आरके सिंह का कहना है कि पूरा कैंपस मेट्रो रेल की वजह से अस्तव्यस्त है। इसलिए थोड़ा परेशानी है। आरओ प्लांट के लिए स्वीकृति दे दी गई है। दो-तीन दिन में लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें