आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के जिम्मेदार विकास दुबे के एनकाउंटर मामले की जांच करने के लिए रविवार को विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) बिकरू पहुंचा। टीम इस मामले से संबंधित हर पुलिस कर्मी और गांव के लोगों से पूछताछ करेगी।
प्रदेश सरकार ने विकास की पूरी आपराधिक कुंडली खंगालने व अफसरों पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोपों की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अतरिक्त मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में दल में अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक जे रवीेंद्र गौड़ सदस्य होंगे। दल को 31 जुलाई तक रिपोर्ट देनी है।