फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्राइम ब्रांच में होगा एसआईटी का कार्यालय, पहले दिन आईं दो शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने वालों की मदद के लिए बनाई गई एसआईटी का कार्यालय पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में होगा। गुरुवार से एसआईटी ने काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन एसआईटी के पास दो शिकायतें पहुंची हैं। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। एसआईटी ने आम लोगों को शिकायत करने के लिए एक प्रारूप दिया है। निर्धारित प्रारूप पर शिकायतकर्ता मेल अथवा फाेन पर भी जानकारी दे सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराने की यह है प्रक्रिया

एसआईटी से शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर 9450855110 अथवा मेल आईडी crimespcgmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। एसआईटी में शामिल अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित होकर, उनके फोन नंबर अथवा मेल आईडी पर शिकायत भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

शिकायत में इन बिंदुओं का रहे विवरण
-मुकदमे की धाराएं, क्या मामला पॉक्सो, आर्थिक या अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित है।

-मामले का विवरण : केस किस प्रकृति का है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

-मुकदमे की अवधि : मामला कब दर्ज हुआ और कब से लंबित है।
-आरोपों का संक्षिप्त विवरण : झूठे आरोपों के संदर्भ में क्या प्रमाण उपलब्ध हैं।

-मुकदमे करने वाले को फायदा : लाभ होने का विस्तृत कारण यदि वह वसूली, वित्तीय या भूमि के संबंध में है।
एसआईटी का उद्देश्य
एसआईटी प्राप्त शिकायतों की बारीकी से जांच कर यह सुनिश्चित करेगी कि फर्जी मुकदमों का पर्दाफाश हो और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना तथा निर्दोष लोगों को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन


गठित एसआईटी के सदस्य

-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त अपराध (अध्यक्ष) क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस लाइन, रेलबाजार फोन नंबर- 9454400576, मेल आईडी dcp-crime.knup.gov.in

-अंजली विश्वकर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध (सदस्य) फोन नंबर 9454401073, मेल आईडी adcp-crime.knup.gov.in

-मनोज कुमार पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी (सदस्य) फोन नंबर 9454401076, मेल आईडी
crime.knup.gov.in और sp-east.knup.gov.in

-महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण (सदस्य) फोन नंबर 9454400684, मेल आईडी
sp-south.knup.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें