फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर भाई का शव का रखा उधर बहन ने लिए सात फेरे 

Sun, 11 Dec 2016 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बहन की शादी से परिवार में खुशियों का माहौल था। द्वारचार का कार्यक्रम हो रहा था। सबके चेहरे खिलखिला रहे थे। अचानक एक खबर ने खुशियों के इस माहौल को मातम में बदल दिया। वहां मौजूद सभी लोगों का ह्र्दय द्रवित हो गया। 
विज्ञापन
  एक तरफ जहां घर के लोग रोने बिलखने लगे, वहीं दूसरी तरफ दहाड़़े मारकर दुल्हन सात फेरे ले रही थी। शादी समारोह में आए जो भी इस द्रश्य को देख रहा था, उसकी आंखें खुद-ब-खुद भर आई थी।   औरैया के मुरादगंज कस्बा निवासी सुमित नारायन रघुवंशी की बेटी पूजा का विवाह मंगल गेस्ट हाउस से चल रहा था। इटावा के ऊसराहार से बारात भी आ गई थी। शादी की खुशियों का माहौल घर में बना हुआ था। रात में नौ बजे बारात की अगवानी व द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच पूजा के भाई रविंद्र(22) की हालत बिगड़ गई और वह द्वाराचार के समय जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
   परिजन उसे लेकर आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। बताया गया कि शादी के कार्यक्रम में इंतजाम करने के दौरान रविंद्र को सर्दी लग गई। प्राईवेट अस्पताल में इलाज़ के दौरान ही रविंद्र ने दम तोड़ दिया। रविंद्र की मौत की सूचना घर में शादियां की खुशियां गम में बदल गई। घर में मातम छा गया। शथादी की रीति रिवाज और रश्में तत्काल रुक गई।   घर में हर कोई रो रो कर बेहाल हो रहा था। बारात टिकी थी। ऐसे में कुछ लोगो ने मध्यस्थता की और जल्दी जल्दी सारी रश्में करवाकर फेरे करवा दिए। एक तरफ शव पर पूरा परिवार विलख रहा था और उधर दूसरी तरफ दहाड़े मारकर रो रही बहन सात फेरे ले रही थी। फेरो के बाद बहन भाई के शव के पास लिपटकर रोई। सुबह आनन-फानन में विदाई का कार्यक्रम भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें