फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की पिटाई के बाद आया गुस्सा! 'साली ने जीजा का किया ये हाल'

Thu, 10 May 2018 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली में मामूली बात पर पति ने पत्नी को पीट दिया। इससे गुस्साई साली ने जीजा की पिटाई कर दी। जिला एटा के राजा का रामपुर निवासी राजकिशोर की शादी सिरौली गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री अनीता से हुई है। अनीता डेढ़ साल से मायके में अपने पुत्र राज (10) के साथ रह रही है।
विज्ञापन



बुधवार को राजकिशोर पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। राजकिशोर जबरन पुत्र राज को ले जाने लगा तो अनीता ने विरोध किया। गुस्साए राजकिशोर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख राजकिशोर की साली रीना ने उसे पीट दिया। मारपीट के दौरान राजकिशोर और अनीता घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें